Add To collaction

चलो हम प्यार की गंगा बहाएं

चलो हम प्यार की गंगा बहाएं

हम उस देश के निवासी है
जिस देश में बहती है पावन गंगा
सस्कृति और सभ्यता भी है सबसे बढ़िया
चलो हम प्यार की गंगा बहाएं।
भाई हो राम लखन जैसा
पति पत्नी हो सीता राम जैसा
यदि पुत्र हो जाएं श्रवण कुमार तो
हर गांव हो जायेगा तीरथ जैसा
चलो हम प्यार की गंगा बहाएं।
हृदय से किया परिश्रम तो
पत्थर में भी फूल खिलता है
भक्ति में अगर यकीन हो तो
भगवान जरूर मिलता है
चलो हम प्यार की गंगा बहाएं।
कौन कहता है कि वक्त
कभी बदलता ही नही है
इतिहास इस बात का गवाह है कि
 वक्त कैसे बदलता है
चलो हम प्यार की गंगा बहाएं।
हमेशा सच्चाई से पेश आना सज्जनों
जैसे सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र ने
 सत्य को कभी नही छोड़ा
तेरा वक्त भी बदल जायेगा
चलो हम प्यार की गंगा बहाएं।

नूतन लाल साहू

   6
2 Comments

Zakirhusain Abbas Chougule

11-Sep-2023 04:34 PM

Nice

Reply

Gunjan Kamal

10-Sep-2023 09:18 PM

👏👌

Reply